कोरबा : सांप के डंसने से मां-बच्चे की मौत, खाट में सो रहें थे दोनों, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम; परिवार में मातम

              कोरबा: पाली विकासखंड पाली के ग्राम शिवपुर के आश्रित मोहल्ला मानिकपुर में दुधमुंहे बच्चे और उसकी मां को सांप ने काट लिया। इससे मां बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी का काम चल रहा है। खेत से काम कर लौटी शनिबाई कोल 28 ने रोज की तरह भोजन पकाकर स्वजन को खिलाया। भोजन के उपरांत अपने दुधमुंहे बेटे विनय कुमार कोल को लेकर खाट में सो गई। रात के करीब दो बजे उसे बैचेनी महसूस हुई। उसने देखा सांप ने उसे और उसके बच्चे को काट लिया है।

              महिला ने तुरंत स्वजन को जगाया। आनन-फानन में मां बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लाया गया। प्राथमिक जांच के उपरांत के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। एक साथ मां और बेटे की मौत से मानिकपुर मोहल्ले में शोक की लहर है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रुद्री में साकार होगा आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम

                              20 करोड़ से बनेगा भव्य रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोररायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में साकार हुआ मानसाय का पक्के घर का सपना

                              प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली नई जिंदगी, अब कच्चे...

                              Related Articles

                              Popular Categories