Friday, February 13, 2026

              छत्तीसगढ़ : रात में महिला के घर में घुसे दो बदमाश, पति के सामने बोले- हमसे शादी कर लो…

              भिलाई। बॉम्बे आवास जवाहर नगर निवासी दो बदमाशों ने एक ब्याहता महिला के घर में घुसकर उसके पति सामने बोला कि वो उनसे शादी कर ले। आरोपितों ने उसके पति के सामने ही महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के पति ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उससे मारपीट की। साथ ही महिला को भी जान से मारने की धमकी दी।

              पहले भी कर चुके छेड़खानी

              दोनों आरोपी पहले भी महिला से छेड़खानी कर चुके हैं। महिला ने इसकी पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चाकू और चापड़ बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय महिला की शिकायत पर बॉम्बे आवास जवाहर नगर निवासी आरोपी सूरज वर्मा और बॉबी सरदार के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। 1 अगस्त की रात को पीड़िता अपने पति के साथ घर पर थी। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे दोनों बदमाश हथियार लेकर उसके घर में घुसे।

              आरोपियों ने पकड़ा महिला का हाथ

              आरोपियों ने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और उससे बोले कि वो उनसे शादी कर ले। पीड़िता ने मना किया तो उन्होंने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के पति ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। घर से निकलते समय आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे लोग उसे और उसके पति को जान से मार देंगे।

              घर की अलमारी तोड़ी

              जाते समय आरोपियों ने पीड़िता के घर की अलमारी को भी तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने 112 पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और पीड़िता ने पुलिस के साथ वैशाली नगर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

              दोनों आरोपी गिरफ्तार

              पतासाजी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि दोनों आरोपित पूर्व में भी उससे छेड़खानी करते थे। वो जब भी घर से बाहर निकलती थी तो वे दोनों उसे अश्लील इशारे करते थे। वैशाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेजा है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories