छत्तीसगढ़ : दो माह से लापता नाबालिग लड़की का शव जंगल में मिला, आत्महत्या की आशंका, पिता ने कपड़ा देखकर कहा- ये तो मेरी बेटी है.. पेड़ पर फंदा और नीचे मिलीं हड्डियां

          कवर्धा: दो माह से लापता बालिका का शव गांव से चार किलोमीटर आगे जंगल में मिला। शव में केवल कंकाल ही बचे थे। मशरुम की खोज में निकले ग्रामीणों ने कंकाल देखा तो गांव में सूचना दी। बालिका के पिता ने कपड़े के आधार पर उसकी पहचान की, फिर कुकदुर पुलिस को सूचना दी।

          ढूरु मरावी (50) ग्राम बोहिल (झुलनिया पारा) और गांव के सुखीराम बैगा, सुकर सिंह बैगा 31 जुलाई की शाम थाना कुकदुर उपस्थित आकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया। बताया कि उसकी नाबालिग लड़की सविता पिता ढूरू मरावी (13) दो माह पूर्व घर से निकलकर कही चली गई थी। उसकी खोजबीन परिवार व रिश्तेदारों के किया जा रहा था।

          आत्महत्या की आशंका

          31 जुलाई को सविता मरावी की सड़ा गला शव गांव के चोपी जंगल के चार पेड़ के डंगाल में उसकी गुलाबी रंग के दुपट्टे में फांसी लटका मिला। शरीर का कंकाल घटना स्थल के आसपास जमीन पर दूर-दूर पड़ा मिला। रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मामले की सूचना घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। शव की पहचान घटना स्थल में मिले मृतिका की पहने हुए कपड़ों, पायल से परिजन व ग्रामीणों द्वारा की गई।

          मृत्यु का सही कारण जानने के लिए मृत्तिका के कंकाल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदुर में पीएम कराने भेजा गया। डॉक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज रायपुर पीएम कराने रिफर किया गया है। मामले में मृतिका के 2 माह पूर्व गुम होने की कोई गुमशुदगी रिपोर्ट थाना कुकदुर में दर्ज नही कराई गई थी। मामले जांच कार्यवाही की जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    रायपुर : बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

                    ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति...

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

                    नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका,परिवार...

                    कोरबा : BALCO ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): दांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                    Related Articles

                    Popular Categories