कोरबा : चोरों के हौसले बुलंद, ASP के घर को बनाया निशाना, मचा हडकंप; घर में रखी चांदी की मूर्तियां, सोने के जेवर और नगदी पर किया हाथ साफ; कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात

              कोरबा। जिले में चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं. चोरों ने एडिशनल एसपी (ASP) और सेना में कर्नल के ठेकेदार भाई के घर में सेंधमारी की है. चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और घर में रखी चांदी की मूर्तियां, सोने के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में अग्रोहा भवन के पीछे स्थित श्याम गोयल के आवास पर हुई है.

              जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा गोयल दूसरे जिले में पदस्थ हैं और उनके भाई श्याम गोयल, जो एक ठेकेदार हैं. वे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे. जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने घर से 2 लाख 50 हजार रुपये की सोने और चांदी की मूर्तियों के साथ-साथ नगदी रकम चोरी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है. बता दें कि चोरी की ये घटना कोतवाली थाना के पीछे महज 700 मीटर की दूरी अग्रोहा भवन के पीछे हुई है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल कर चोरों की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है.


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए वरदान

                              अब गांव में ही मिल रही त्वरित सरकारी सेवाएं,...

                              रायपुर : ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

                              स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल का किया अवलोकन रायपुर...

                              रायपुर : बस्तर में शुरू होगी आधुनिक खेल अकादमी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिवासी बहुल बस्तर जिले में...

                              रायपुर : सबसे दूर, सबसे पहले : नारायणपुर के 262 आदिवासी गाँवों में पहुँचेगा विकास

                              जनजाति गरिमा उत्सवश् का शंखनाद’कलेक्टर ने कमान संभाली; 18...

                              Related Articles

                              Popular Categories