Crime News : कोरबा की प्रधानपाठिका के साथ पेंड्रा में रेप, पहचान के युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर होटल में लूटी इज्जत, आरोपी गिरफ्तार

          बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेप की वारदात सामने आई है। एक युवक ने होटल में ले जाकर प्रधानपाठिका को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

          मिली जानकारी के मुताबिक, महिला कोरबा की रहने वाली है जिसकी पहचान बेमेतरा जिले के युवक ​श्रीकांत पांडेय से थी। महिला युवक के पास कार सिखने आती थी। रोजाना इस मुलाकात से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंवची की एक होटल में ले गया। होटल में कुछ समय बिताने के बाद युवक ने उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। खाना खाते ही प्रधानपाठिका बेहोश हो गई। जिसके बाद युवक ने इस शर्मसार वारदात को अंजाम दिया।

          युवती ने परिजनों को दी जानकारी

          कुछ देर बाद युवती होश में आ गई। जिसके बाद उसे अपने साथ गलत कृत्य होने की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी ​दी और गौरेला थाना में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।



                    Hot this week

                    KORBA : आर्थिक चुनौतियों के बीच शिक्षा के सपनों को मिला संबल

                    डीएमएफटी ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’...

                    KORBA : पशुधन विकास विभाग द्वारा 52 पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट

                    कोरबा (BCC NEWS 24): पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा...

                    Related Articles

                    Popular Categories