छत्तीसगढ़ : बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, इलाज के दौरान दो चचेरे भाई समेत 3 युवकों की मौत

          अंबिकापुर: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम 2 बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार 2 चचेरे भाई व दूसरे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को डायल 112 की टीम द्वारा अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह तीनों की मौत हो गई। दरअसल दोनों चचेरे भाइयों में एक नाबालिग था। दोनों मेहमानों के लिए सब्जी लेने शहर से लगे ग्राम सकालो आ रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर में यह हादसा हो गया।

          सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अखोरा निवासी तिलक चेरवा पिता ललन चेरवा 15 वर्ष के घर सोमवार को मेहमान आए थे। शाम करीब 7 बजे वह अपने चचेरे भाई अरमान पिता कन्हैया राम 28 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर सब्जी खरीदने ग्राम सकालो के लिए निकला था।

          CG road accident

          दोनों कल्याणपुर के पास गेरवानी पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ग्राम केरता निवासी अजय बखला पिता सुशील बखला 30 वर्ष से उनकी आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों सडक़ पर इधर-उधर जा गिरे। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से तीनों बेहोशी की हालत में थे।

          डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

          सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया। यहां से परिजनों द्वारा अजय बखला को मिशन अस्पताल ले जाया गया।

          इलाज के दौरान तीनों की मौत

          इधर रातभर चले इलाज के बाद भी तीनों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और मंगलवार की अलसुबह तीनों की मौत हो गई। हादसे में युवकों व किशोर की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

          CG road accident

          पुलिस ने पीएम पश्चात शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। चचेरे भाइयों का अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा। नजारा देख उनकी आंखें नम हो गईं।



                    Hot this week

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    रायपुर : महतारी वंदन की छांव तले सुकृति के सुनहरे कल की नींव

                    एक छोटी सी बचत, सशक्त भविष्य की बड़ी उड़ानरायपुर...

                    रायपुर : विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत

                    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    Related Articles

                    Popular Categories