KORBA : स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेगें ध्वजारोहण

              कोरबा (BCC NEWS 24): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर राजकिशोर प्रसाद ध्वजारोहण करेंगे।

              दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

              महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति  श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने नागरिक बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

                              'इंटरनेशनल मून मिशन' के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories