रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

        • बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आबकारी विभाग के बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे तथा जशपुर जिले किलकिला में आयोजित संस्कृति गौरवगान एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आबकारी विभाग के बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात जशपुर जिले के किलकिला जाएंगे और वहां दोपहर 12.20 बजे से 1.20 बजे तक संस्कृति गौरवगान एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से 2.55 बजे रायपुर वापस आएंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे से 5.30 बजे तक मेडिकल कॉलेज सभागार रायपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के भारत माता चौक में संध्या 6.45 बजे से भारत माता की आरती कार्यक्रम शामिल होंगे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                रायपुर : मुख्यमंत्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

                युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे.रायपुर (BCC...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

                46वें FIDE चेस ओलंपियाड में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, वित्त...

                Related Articles

                Popular Categories