रायपुर : उद्योग मंत्री कोरबा में करेंगे ध्वजारोहण

        कोरबा/रायपुर: कोरबा जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री देवांगन प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा देश के लिए शहीद हुए परिवारो को सम्मानित करेंगे। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति होगी तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories