छत्तीसगढ़ : सीमेंट प्लांट में देर रात दर्दनाक हादसा, सायक्लोन में रिपेयरिंग के दौरान भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत

          बलौदाबाजार। जिले के रिसदा स्थित न्युविस्टा सीमेंट संयंत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट के अंदर जब मजदूर सायक्लोन में काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर कोई भारी वस्तु गिर गई. इस घटना में मजद्दोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया. कंपनी प्रबंधन ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

          मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट प्लांट में यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ. मृतक पोषण यादव (उम्र 26 वर्ष) सोनाडीह गांव का निवासी था और ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहा था. कंपनी में शटडाउन चल रहा था और मजदूर मात्र दो दिन पहले ही प्लांट में काम पर आया था. इस घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल कंपनी प्लांट के मजदूरों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर रही है.

          मृतक के साथी रविशंकर ने बताया कि शटडाउन के दौरान वे काम करने गये थे. इसी दौरान सायक्लोन में रिपेयरिंग का काम चल रहा था कि हादसा हो गया और उसे तत्काल ईलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.



                    Hot this week

                    रायपुर : जनदर्शन में दिव्यांग गौतम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

                    सहारा मिला तो आसान हुई राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े...

                    KORBA : विष्णु भैया की पहल से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक मजबूती का आधार

                    महतारी वंदन योजना से तामेश्वरी कुर्रे को मिल रहा...

                    Related Articles

                    Popular Categories