छत्तीसगढ़ : विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 7 दिनों की बढ़ाई न्यायिक रिमांड

          रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड को कोर्ट ने 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. आज जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में जज अजय खाखा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने विधायक देवेंद्र की जमानत याचिका खारिज कर दी.

          कोर्ट ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. अब वे 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल में बंद रहेंगे. सूत्रों की मानें तो भीम रेजीमेंट के एक बड़े पदाधिकारी के पुलिस को दिए बयान के आधार पर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई है.

          24 को प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

          बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 24 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा.



                    Hot this week

                    KORBA : विष्णु भैया की पहल से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक मजबूती का आधार

                    महतारी वंदन योजना से तामेश्वरी कुर्रे को मिल रहा...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : जनदर्शन में दिव्यांग गौतम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

                    सहारा मिला तो आसान हुई राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े...

                    Related Articles

                    Popular Categories