छत्तीसगढ़ : मूसलाधार बारिश से नदी नाले ऊफान पर, पानी के तेज बहाव में बही सड़क, कई गांव से संपर्क टूटा

          बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते 12 घंटे से मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले ऊफान पर हैं. जिले के वाड्रफनगर विकासखंड से पनसारा चलगली मार्ग पर पुल और सड़क बहने से कई गांव से संपर्क टूट गया है. इसके चलते आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है. वहीं लगातार बारिश की चलते लोगों का जनजीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है.

          बता दें, यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी. लेकिन भारी बारिश के चलते सड़क बह गई और स्थानीय लोगों को आवाजाही अवरुद्ध होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से सरकार से सड़क बनने तक आवाजाही के लिए अस्थाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना होना पड़े.



                    Hot this week

                    रायपुर : विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत

                    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री...

                    रायपुर : इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

                    बीजापुर जिले को मिलेगी बड़ी सौगातरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

                    नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका,परिवार...

                    रायपुर : महतारी वंदन की छांव तले सुकृति के सुनहरे कल की नींव

                    एक छोटी सी बचत, सशक्त भविष्य की बड़ी उड़ानरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories