छत्तीसगढ़ : रायपुर रेलवे स्टेशन में लाश मिलने से हड़कंप, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन में एक यात्री की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक यात्री संभवतः ट्रेन से गिरकर पटरियों पर आ गया और उसकी मौत हो गई. हालांकि अभी सुसाइड की पुष्टि नहीं हुई है. आरपीएफ और जीआरपी के स्टॉफ रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 में पहुंच गए है. सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज निकालने और वहां मौजूद यात्रियों से बयान लेने का प्रयास कर रही है, जिससे स्थिति स्पष्ट होगी.

          बता दें कि रेलवे अक्सर यात्रियों से चलती गाड़ी में न चढ़ने और न उतरने को लेकर अपील करता रहा है. लेकिन बावजूद इसके यात्री ऐसा करते है, जो उनके लिए जान लेवा साबित होता है.



                    Hot this week

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    रायपुर : बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

                    एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ...

                    रायपुर : बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव

                    दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण...

                    Related Articles

                    Popular Categories