KORBA : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

          कोरबा (BCC NEWS 24): संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 29 अगस्त 2024 को स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस पर दर्री चौक स्थित स्व. मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर प्रातः 07ः30 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बाल्को में अपरान्ह 12 बजे से हॉकी सद्भावना मैच एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया है। खेल अधिकारी एवं सहायक खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा ने उक्त आयोजन में जिले में संचालित कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी, समस्त खेल संघो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों, स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों तथा गणमान्य नागरिकों से खेल दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होने आग्रह किया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

                    नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका,परिवार...

                    रायपुर : बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

                    ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति...

                    KORBA : कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, 45 आवेदन प्राप्त

                    प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित...

                    Related Articles

                    Popular Categories