छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार का कहर… अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, फरार आरोपी की तलाश जारी

          कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी में तेज रफ्तार के कहर से एक बाइक सवार की मौत हो गई. बाइक सवार को घाटी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, ठोकर इतनी तेज थी कि युवक का एक पैर टूटकर अलग हो गया. बाइक सवार को तुरंत अस्पताल में में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. यह दुर्घटना रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित चिल्फी घाटी के इलाके में हुई है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

          जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जगजीवन बंजारे (45 वर्ष) के रूप में की गई है, जो मोहगांव का निवासी था. के रूप में हुई है. वह बाइक पर सवार होकर चिल्फी घाटी के एनएच 30 से गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसका एक पैर टूट कर अलग हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

          इस मामले में चिल्फी थाना पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. अज्ञात वाहन और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.



                    Hot this week

                    रायपुर : नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

                    आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह...

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

                    नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका,परिवार...

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    Related Articles

                    Popular Categories