रायपुर : श्रम मंत्री देवांगन ने पोला तिहार की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

          रायपुर: वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व-पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। पोरा तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री देवांगन ने कहा है कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।



                    Hot this week

                    रायपुर : अबूझमाड़ के सोमारू ने मछली पालन से बदली तकदीर

                    नाव-जाल योजना और 50 प्रतिशत मत्स्य बीज अनुदान से...

                    रायपुर : मंत्री नेताम की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

                    एकलव्य विद्यालयों में गणवेश, मेस संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं...

                    रायपुर : जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस

                    हर-घर जल के लिए कलेक्टर व्यक्तिगत रूचि लें: मुख्य...

                    Related Articles

                    Popular Categories