रायपुर : पलारी की आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 15 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा विकासखंड पलारी स्थित ‘‘पलारी नगर की आवर्धन जलप्रदाय योजना’’ की पुनरीक्षित लागत 15 करोड़ 43 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति पदान की गई है। यह प्रशासकीय स्वीकृति आकस्मिक शुल्क 1 प्रतिशत की पूर्व  स्वीकृति 10.55 लाख रूपए तक सीमित करने की शर्त पर प्रदान की गई है।

              इस योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना आवश्यक होगा। योजना के कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण के पूर्व कार्य विभाग के प्रावधानों के तहत् विस्तृत प्राक्कलन बनाकर सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त किया जाना आवश्यक है। इस योजना के पूर्ण होने के बाद संधारण एवं संचालन का उत्तरदायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप – वित्त मंत्री चौधरी

                              वित्त मंत्री ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब...

                              रायपुर : युवा शक्ति ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति है – राजेश अग्रवाल

                              पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ‘माय...

                              Related Articles

                              Popular Categories