छत्तीसगढ़ : शिक्षक दिवस के दिन सड़क हादसे में एक छात्र की मौत दूसरा घायल, हेड मास्टर ने अपनी बाइक देकर नारियल लाने भेजा था, बीच रास्ते में हुए दुर्घटना का शिकार

            दुर्ग। शिक्षक दिवस समारोह के लिए हेड मास्टर ने अपनी बाइक देकर सातवीं कक्षा के बच्चों को नारियल लाने भेज दिया. रास्ते में बच्चे हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया है. घटना के बाद बीईओ ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा है.

            घटना पाटन क्षेत्र के ग्राम कौही की है. शिक्षक दिवस के मौके पर मिडिल स्कूल के हेड मास्टर ने अपनी बाइक देकर सातवीं कक्षा के दो बच्चों को नारियल लाने भेज दिया, लेकिन गांव से थोड़ी दूर पर बच्चे दुर्घटना का शिकार हो गए. घायल दोनों बच्चों को शासकीय अस्पताल ले जाया गया.

            इनमें छात्र वोमेश कुमार साहू की मौत हो गई, वहीं दूसरे छात्र भूपेश तिवारी को गम्भीर चोट आई हैं, जिसका दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड मास्टर संतोष महिलांग को बीईओ ने निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा है.


                          Hot this week

                          रायपुर : सेवा की कहानी : श्रम विभाग की सहायता से मनोहर दास की बेटी की पढ़ाई को मिला सहारा

                          माना मुख्यमंत्री साय और श्रम मंत्री देवांगन का आभाररायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories