CG : शहडोल की नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, छत्तीसगढ़ के युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर बनाया शारीरिक संबंध, शादी की नौबत आई तो आनाकानी करने लगा बॉयफ्रेंड; थाने में मामला दर्ज

            बिलासपुर/शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल की नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। लेकिन जब युवती ने दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत डेढ़ कराई। पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र का है।

            दरअसल, बुढार की रहने वाली युवती वर्तमान में भोपाल में रहकर बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। छात्रा की बुआ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहती है, जहां उसका आना-जाना लगा रहता है। एक बार वह अपनी रिश्तेदार के घर गई थी, जहां बुआ का भांजा भी आया हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

             छात्रा से मिलने भोपाल जाने लगा युवक 

            छात्रा और आरोपी के बीच इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि युवक उससे मिलने के लिए कई बार भोपाल जाने लगा। मुलाकात प्यार में बदली और युवती को शादी करने का वादा कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

             शादी की नौबत आई तो आनाकानी करने लगा युवक

            जब शादी की नौबत आई तो युवक आनाकानी करने लगा। जिससे आहत होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई और बुढार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले रिश्तेदार के खिलाफ धारा 376, 367 (2)n के तहत जीरो में मामला दर्ज कर लिया है। शहडोल एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर बुढार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी प्रकरण डायरी भोपाल संबंधित थाने में भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          BIG NEWS: अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत

                          वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर...

                          कोरबा: दूसरे दिवस की रामलीला के प्रमुख आकर्षक रहे हनुमान अंश मूवी के नायक शोभिनव सत्य

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा...

                          Related Articles

                          Popular Categories