KORBA : ढोढीपारा वार्ड क्र. 15 आयुष्मान स्वास्थ्य केन्द्र भवन के पास पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि गणेश पंडाल का लोकार्पण कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन, सुख-समृद्धि की कामना की

        कोरबा (BCC NEWS 24): ढोढीपारा वार्ड क्र. 15 आयुष्मान स्वास्थ्य केन्द्र भवन के पास गणेश चतुर्थी पर्व के दिन विराजमान श्री गणेश जी के दर्शन लाभ लेने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे। वार्ड क्र 15 ढोढीपारा के नवयुवक संगठन के द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा उत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि गणेश पंडाल का लोकार्पण कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन, सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, वार्ड के पूर्व पार्षद मनकराम साहू सहित उत्सव समिति के सदस्यगण व वार्डवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : मातृत्व के समय सोनी महंत को मिला आर्थिक सहारा

                मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त हुए 20 हजार...

                Related Articles

                Popular Categories