कोरबा : दंतैल हाथी का आतंक, बालको से पसरखेत जंगल पहुंचा, वन विभाग ने काफी प्वाइंट जाने के रास्ते को किया सिल

         कोरबा: कोरबा वन परिक्षेत्र बाल्को से निकलकर उत्पाती हाथी अब पसरखेत रेंज पहुंच गया है। ग्राम पतरापाली जंगल के निकट अपना डेरा जमा लिया है। वन विभाग ने काफी प्वाईंट मार्ग से आवागमन को बंद कर दिया है।

        हाथी के विचरण क्षेत्र से लगे गांव के लोगों को वन विभाग की ओर से लगातार सतर्क किया जा रहा है। लोगों को घर से बाहर न निकलने की समझाइस दी जा रही है। दंतैल हाथी पतरापाली से फिर वापस बालको के जंगल की ओर वापस आ सकता है। इसे देखते हुए वन विभाग की टीम ने काफी प्वाईंट मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ग्रामीणों एवं आम लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथी पर लगातार निगरानी कर रही है। ट्रेंकुलाइज के संबंध में वन विभाग को अभी तक शीर्ष अधिकारियाें से कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।



                Hot this week

                रायपुर : बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत

                सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक...

                रायपुर : कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में वित्त मंत्री ने कहाकृविकसित भारत...

                Related Articles

                Popular Categories