रायपुर : मुख्यमंत्री ने कवियित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हिंदी साहित्य की महिषी कवियित्री महादेवी वर्मा की 11 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि महादेवी जी विलक्षण प्रतिभा की धनी कवियित्री थी। उन्हें आधुनिक युग की ‘मीरा’ भी कहा जाता है। वह उन विरले साहित्यकारों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी भाषा और शिल्प में नवाचार की बुनियाद रखी।

              महादेवी जी की रचनाओं ने हर दिल को छुआ। चाहे गद्य हो या पद्य उन्होंने अपनी हर रचना में जीवन मूल्यों को ऊपर उठाते हुए समाज की सोच को विकसित करने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय समाज को नई दृष्टि देने की कोशिश की। उनके गीत और उनकी कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिंजाम एनीकट के कार्यों के लिए 4.95 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : लेमनग्रास-किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन

                              ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरणरायपुर (BCC...

                              रायपुर : अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

                              राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईबिना अनुमति चल...

                              Related Articles

                              Popular Categories