रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी

        रायपुर: जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं। अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मंागी गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।



                Hot this week

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories