रायपुर : छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024 में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

        • बालिकाओं का प्रतिशत 33.47 एवं बालकों का प्रतिशत 31.75 रहा परिणाम

        रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें कुल 37 हजार 578 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 35 हजार 616 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। घोषित परीक्षा परिणाम में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 11 हजार 609 है इस प्रकार 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 33.47 प्रतिशत जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 31.75 प्रतिशत रहा। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रथम श्रेणी में 3,033 (8.52 प्रतिशत) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि द्वितीय श्रेणी में 7,823 (21.96 प्रतिशत) और तृतीय श्रेणी में 752 (2.11 प्रतिशत) विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट(https://www.cgbse.nic.in)पर उपलब्ध हैं, जहां छात्र अपने परिणाम देख सकते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

                पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, RDA की हर संपत्ति...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                Related Articles

                Popular Categories