छत्तीसगढ़ : हार्ट पेशेंट मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गणेश पंडाल पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने से थे परेशान, गली के युवकों से कई बार लगा चुके थे बंद करने की गुहार; सुसाइड नोट बरामद

          दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके में गणेश पंडाल पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक हार्ट पेशेंट ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, मौके पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुदकुशी के कारणों का जिक्र किया है और कुछ युवकों का नाम लिखा है।

          जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम धन्नू साहू है जो की हार्ट पेशेंट थे और उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनके घर के पास गणेश पंडाल में कुछ युवक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे, इस दौरान धन्नू ने उन्हें साउंड कम करने या फिर बंद करने को कहा। यह बात युवकों को नागवार गुजरी और वह धन्नू से विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष थाने भी पहुंचे थे, तब पुलिस ने समझाइस देकर दोनों पक्ष को छोड़ दिया था।

          आरोपी ने मृतक के मुंह पर मारा था परमिशन लेटर

          जानकारी के मुताबिक, थाने में विवाद शांत होने के बाद फिर से युवक डीजे बजाते हुये गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान गोल्डी वर्मा नाम के युवक ने साउंड सिस्टम लगाने का परमिशन लेटर धन्नू के मुंह पर फेंका था। इस बेज्जती और मानसीक प्रताड़ना से आहत धन्नू ने आज अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिनकी तलाशी की जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर एक आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

                    ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-काज नोटिस...

                    Related Articles

                    Popular Categories