छत्तीसगढ़ : जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की सड़ी-गली लाश, शव 3 से 4 दिन पुराना होने की आशंका, मोबाइल बरामद; जांच में जुटी पुलिस

              बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपूरा गांव का है.

              जानकारी के अनुसार, आज सुबह ग्रामीणों ने धरमपुरा गांव के जंगल में एक युवक और युवती की लाश को पेड़ से लटके देखा. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मृतक युवती की पहचान धनेश्वरी यादव (पिता हेमंत यादव), निवासी ग्राम नारागांव के रूप में हुई है, जो बीते 4 दिन से लापता थी. वहीं युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. प्रेमी जोड़े का शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है.

              घटना की सूचना मिलते ही बालोद थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटना स्थल से प्रेमी जोड़े का मोबाइल भी बरामद किया है और मामले की जांच कि जा रही है.


                              Hot this week

                              रायपुर : सावित्री नाग और मोनिका यादव के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

                              सुशासन तिहार में मिली आवास की चाबीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories