रायपुर : मुख्यमंत्री ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कानूनविद बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों में जागृति फैलाने के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जी ने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे।ठाकुर छेदीलाल जी की उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : वंदन योजना से बढ़ रही महिलाओं की आर्थिक ताकत, परिवारों को मिल रहा नया संबल

                              नियमित सहायता राशि से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बच्चों...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

                              कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories