रायपुर : युवा अनुज सिंह नहीं चुका पा रहा शिक्षा ऋण : मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिलाया

              रायपुर: आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सरायपाली निवासी युवा अनुज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री को अनुज ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक द्वारा उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अनुज की समस्या को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ी गंभीरता से सुना और उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय की बात सुनकर युवा अनुज की चेहरे पर मुस्कान आ गई। अनुज ने बताया कि बैंक के द्वारा वसूली प्रक्रिया शुरू करने से वह और उसका परिवार बहुत व्यथित है। आज मुख्यमंत्री श्री साय ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया, जिससे उसकी चिंता दूर हो गई है। मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचे अनुज को परेशानी से निजात का भरोसा मिल गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश

                              सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम...

                              रायपुर : सुशासन में आधुनिक कृषि को बढ़ावा, कम लागत में बढ़ी उपज और गुणवत्ता

                              नैनो उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर, किसान राममनोहर...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

                              त्वरित निराकरण से जरूरतमंद परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

                              समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूकंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल,...

                              Related Articles

                              Popular Categories