KORBA : उड़ीसा में आयोजित बॉलीवुड सोलो डांस में कोरबा की अंशिका को पहला स्थान

              कोरबा (BCC NEWS 24): उड़ीसा में आयोजित इंडिया थियेटर ओलम्पियाड 2024 अंतर्गत 32वां अंतराष्ट्रीय ड्रामा, डांस और म्यूजिक फेस्टिवल में कोरबा जिले की अंशिका ने सोलो डांस में अपना परचम लहराया। अंशिका इसके पूर्व भी अनेक नृत्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुकी है। उड़ीसा राज्य के पुरी में 12 से 17 सितंबर तक इंडिया थियेटर ओलंम्पियाड 2024 द्वारा 32वां अंतराष्ट्रीय ड्रामा, डांस और म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित कई राज्य के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

              उक्त प्रतियोगिता में बॉलीवुड डांस सोलो सब जुनियर प्रतियोगिता के अंतर्गत कोरबा जिले के बरपाली निवासी विक्रम अग्रवाल (समृद्धि राईस मिल) की पुत्री अंशिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका की उपलब्धि के लिए अतिथियों ने अंशिका को सम्मानित करते हुए उसकी जमकर तारीफ की। अंशिका की इस उपलब्धि से निश्चित ही प्रदेश के साथ कोरबा जिले का नाम भी रोशन हुआ है। अंशिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व परिवारजनों को दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              Related Articles

                              Popular Categories