रायपुर : आगामी वर्ष धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग हेतु मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक 30 सितम्बर को

              • खाद्य मंत्री श्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में होगी बैठक

              रायपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में 30 सितम्बर को आगामी खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक आगमी 30 सितम्बर को आयोजित की जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एस-2-12 में होगी।

              मंत्री-मंडलीय उप समिति की बैठक में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त एवं वाणिज्यिकर मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, बी सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा सदस्य के रूप शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : धड़कते दिल को मिला छत्तीसगढ़ का दुलार

                              प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु ने नारायणपुर की मासूम अनुष्का...

                              रायपुर : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही देश और गांवों की तस्वीर – देवांगन

                              विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गौरेला में शामिल हुए उद्योग...

                              रायपुर : बस्तर वनमंडल की बड़ी पहल, संवेदनशील क्षेत्रों में मॉकड्रिल

                              वन अपराधों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अमले ने की...

                              Related Articles

                              Popular Categories