रायपुर : लोक निर्माण विभाग के राजनांदगांव कार्यपालन अभियंता निलंबित

        रायपुर: राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. चौहान को निलंबित कर दिया गया है। राजनांदगांव में विगत 2 सितम्बर को आयोजित उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। राज्य शासन द्वारा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।   



                Hot this week

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली किरारी की तस्वीर, घर के नल ने आसान की जिंदगी

                821 परिवारों के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली...

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                Related Articles

                Popular Categories