KORBA : कलेक्टर-एसपी-डीएफओ ने लेमरू में किया थाने एवं वन मण्डल के रेंज ऑफिस का निरीक्षण

              • थाने में संधारित पंजियों का किया निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्था की ली जानकारी
              • रेंजर को जंगल की अवैध कटाई और अवैध उत्खनन रोकने के दिए निर्देश
              • ग्राम पंचायत नकिया में विद्युतीकरण हेतु स्थल का किया अवलोकन

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी और कोरबा वनमण्डलाधिकारी श्री अरविंद पीएम ने आज सुदुरवर्ती ग्राम लेमरू तथा नकिया क्षेत्र का भ्रमण कर लेमरू थाना, लेमरू रेंज ऑफिस वन विभाग का अवलोकन किया। लेमरू थाना के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने थाने में संधारित पंजियों का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी से थाने में आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने थाने में सुरक्षा सहित थाना आने वाले फरियादियों हेतु आवश्यक व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

              कलेक्टर, एसपी एवं डीएफओ द्वारा कोरबा वनमण्डल के अंतर्गत लेमरू रेंज ऑफिस का अवलोकन किया गया एवं रेंजर से जंगल में अवैध कटाई एवं अवैध उत्खनन के संबंध में जानकारी ली। रेंजर को निर्देशित किया गया कि इस क्षेत्र में वनों की देखरेख हेतु वन विभाग का अमला सक्रिय रहे। क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध उत्खनन न हो, इसके लिए संबंधित क्षेत्र में निरीक्षण करते रहें। कलेक्टर, एसपी ने दूरस्थ ग्राम पंचायत नकिया एवं आश्रित ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस क्षेत्र को विद्युतीकृत करने के लिए पूर्व में आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। आज ग्राम नकिया के भ्रमण के दौरान स्थल का निरीक्षण कर कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : तारासिव एवं रायखेड़ा में अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

                              120 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महिलाओं को मिला...

                              रायपुर : देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

                              संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारीसुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर

                              बकरी पालन बना आजीविका का सशक्त माध्यम, मुख्यमंत्री के...

                              Related Articles

                              Popular Categories