रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

            रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 1 अक्टूबर को रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 1 अक्टूबर को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल होंगे।

            उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर पौने एक बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे बिलासपुर के सरकंडा स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन एवं स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव दोपहर 03:10 बजे कृषि महाविद्यालय से बिलासपुर के व्यापार विहार के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागृह में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।  


                          Hot this week

                          रायपुर : जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल

                          90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वासअंग्रेजी संवाद कौशल...

                          ​रायपुर : सेवा की कहानी : डिजिटल क्रांति से मातृत्व सुरक्षा

                          जब प्रशिक्षण ने बदली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दामिनी की दुनिया​रायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories