रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 01 अक्टूबर को करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन

            • बालको नगर और सर्वमंगला जोन में 68.69 लाख के होंगे विभिन्न विकास कार्य
            • सर्वमंगला नगर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

            रायपुर: कोरबा के विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार एक अक्टूबर को कोरबा जिले के बालको नगर और सर्वमंगला जोन में कुल 68.69 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री देवांगन अपरान्ह 3.30 बजे सर्वमंगला नगर के प्रशांति वृद्धा आश्रम में नवदृष्टि समाज सेवी संस्थान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री देवांगन बालको नगर में आयोजित जोन के वार्ड क्रमांक 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41 और वार्ड 42 में कुल 9 विकास कार्य लागत 45.15 लाख व सर्वमंगला जोन के प्रशांति वृद्धा आश्रम में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वॉर्ड क्रमांक 54, वार्ड क्रमांक 56, 57, 58, 59 में कुल 5 विकास कार्य लागत 23.54 लाख के कार्यों की आधारशिला रखेंगे।


                          Hot this week

                          कोरबा : BALCO के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                          कोरबा: छत पर सौर संयंत्र से बिजली खर्च में राहत की राह पर दादूराम गुप्ता

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम...

                          Related Articles

                          Popular Categories