कोरबा: पीएम आवास के अपात्र हितग्राहियों से 11 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित हितग्राहियों का ग्रामसभा से पात्रता परीक्षण उपरांत प्राप्त अपात्र हितग्राहियों को अपनी पात्रता/अपात्रता पुनर्निर्धारण हेतु अपीलीय समिति के समक्ष जिला पंचायत कोरबा के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रकोष्ठ या संबंधित जनपद पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शाखा में 03/10/2024 से 11/10/2024 शाम 05 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार/मान्य नहीं की जाएगी। ग्राम सभा से प्राप्त अपात्र हितग्राहियों की सूची जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नशा मुक्ति की दिशा में जशपुर की सार्थक पहल

                              नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में एक माह...

                              रायपुर : विशेष लेख : ​डिजिटल लॉकर में भविष्य, ‘क्रेडिट बैंक’ में जमा होगी पढ़ाई

                              छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी...

                              Related Articles

                              Popular Categories