रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से रातु राम को मिला तत्काल ट्राई सायकल

              • दुर्घटना होने पर चलने-फिरने में थे असमर्थ, ट्राई सायकल मिलने पर राह हुई आसान
                रातु राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी श्री रातु राम को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान किया गया है। श्री रातु राम पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से वे चलने-फिरने में असमर्थ थे। दुर्घटना के बाद से उनकी जिंदगी कठिन हो गई थी और वे अपने रोजमर्रा के कामों को करने में असमर्थ थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में जाकर मुख्यमंत्री श्री साय से गुहार लगाई थी।

              श्री रातु राम ने अपनी समस्या रखते हुए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की, जिस पर सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राई सायकल प्रदान करने के निर्देश दिए। ट्राई सायकल मिलने के बाद श्री रातु राम अब आसानी से अपने दैनिक कार्यों को पूरा कर पा रहे हैं और उनका जीवन फिर से सामान्य हो रहा है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सहायता ने उन्हें एक नई उम्मीद दी है। इस पहल से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के प्रति गंभीर हैं। इस घटना से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय

                              प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों का सीजी बोर्ड परीक्षाओं में...

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल...

                              Related Articles

                              Popular Categories