KORBA : विधिक सेवा प्रदाय किये जाने हेतु पैरालीगल वांलिण्टियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के प्लाॅन आॅफ एक्शन में एक दिवसीय पैरालीगल वाॅलिंटियर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना अनुदेशित है, उक्त परिपालन में माननीय अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कु0 डिम्पल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा दिनांक 08.10.2024 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर, बचपन बचाओ आंदोलन के तहत कोरबा जिले के समस्त 17 थानों में माॅनीटरिंग हेतु नियुक्त पैरालीगल वाॅलिंटियरों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

              उक्त समीक्षा बैठक में कु0 डिम्पल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा पैरालीगल वाॅलिंटियर को निर्देशित करते हुए कहा की दिनांक 14 दिसंबर 2024 को राष्ट्र स्तर पर आयोजन किये जा रहे आगामी नेशनल लोक अदालत तथा नालसा के द्वारा समस्त 11 योजनाओं का जिला एवं तालुक स्तर के समस्त पिछडे़ ग्रामों, दुर्गम स्थलों में प्रचार-प्रसार किया जा कर आमजनों को उक्त नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ लिए जाने हेतु प्रेरित करें तथा दैनिक रूप से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर आम जनों को विधिक जानकारी देकर जागरूक करते हुए किए गए विधिक गतिविधियों की पंजी भी संधारित करें तथा निर्धारित प्रारूप में माह के अंतिम कार्यदिवस में आवश्यक रूप से जानकारी प्रस्तुत करें। प्रत्येक पैरालीगल वाॅलिंटियर जिन्हें बचपन बचाओ आंदोलन के तहत नाबालिग बच्चों के गुमशुदगी से संबंध में माॅनीटरिंग हेतु नियुक्त किए गए हैं वे थानों के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत गुमशुदा हुए नाबालिग बच्चे दस्तयाब हुए अथवा नहीं और यदि नहीं हुए तो थानों के द्वारा कार्यवाही का स्तर आदि के संबंध में प्रत्येक माह प्रतिवेदन आवश्यक रूप से प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करें। साथ ही साथ नवीन पैरालीगल वाॅलिंटियर जिन्हें दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता हेतु नियुक्त किया गया है उन्हें लीगल एड क्लीनिकों के दायित्वों तथा कार्याें के संबंधि में दिशा-निर्देशांे की जानकारी प्रदान करते हुए पैरालीगल वालीण्टियर्स के कार्य एवं उनके कार्यक्षेत्र के संबंध में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई।


                              Hot this week

                              KORBA : माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर 1 मई को होगी भव्य हसदेव आरती

                              नमामि हसदेव सेवा समिति ने शहरवासियों से की सपरिवार...

                              Related Articles

                              Popular Categories