KORBA : जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव- 2024 का आयोजन 05 नवंबर को

              • कलाकारों से प्रविष्टि 30 अक्टूबर तक आमंत्रित

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला मुख्यालय अंतर्गत ओपन ऑडिटोरियम घण्टाघर चौक कोरबा में एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन 05 नवंबर को किया जा रहा है। स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। राज्योत्सव-2024 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित / ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति देना चाहते हो उनसे निर्धारित प्रारूप अनुसार आवश्यक दस्तावेज / सी. डी. / पेन ड्राईव / गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक ( यूटयूब लिंक इत्यादि) सहित प्रविष्टि दिनांक 30 अक्टूबर को दोपहर 02.00 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा में आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा में संपर्क किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              रायपुर : राशन के लिए लाइन नहीं, सीधे ग्रेन एटीएम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जहां मैं खड़ा होता हूं,...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              Related Articles

                              Popular Categories