KORBA : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

              • आवेदन का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश
              • मुआवजा, मानदेय, भूमि संबंधी विवाद जैसे समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन हुए प्राप्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

              जनदर्शन में बिजली कटौती की समस्या, मानदेय, मुआवजा, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शासन के नियमानुसार समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, खाद्य, शिक्षा, कृषि, श्रम, समाज कल्याण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

                              शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खननरायपुर (BCC...

                              रायपुर : संघर्ष से समृद्धि तक के सफर की मिसाल

                              बिहान मिशन से जुड़कर बदली जिंदगीलखपति दीदी बनने की...

                              रायपुर : रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद

                              आरोपी पर प्रकरण दर्जरायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले...

                              Related Articles

                              Popular Categories