KORBA : मुख्यमंत्री के मंशानुसार समितियों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने जिला प्रशासन तत्परता से कर रहा कार्य

              • कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व भूमि पर कब्जाकर लिए गए फसल पर कार्यवाही की जा रही सुनिश्चित
              • धनगांव व कुकरीचोली में कब्जाधारियों के फसल को राजस्व विभाग द्वारा किया गया जब्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा समितियों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत प्रदान करने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। साथ ही केंद्रों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, बिचौलियों के धान एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के पंजीकृत किसानों के वैध रकबे के धान का ही समितियों में खरीदी हो। जिले में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कर फसल लेने वाले कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जा रहा है।

              इसी अनुक्रम में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम धनगांव में तहसीलदार अजगरबहार श्री मनहरण राठिया द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर फसल लेने वाले 5 कब्जाधारियों के फसल को जब्त किया गया है। जिसमें जवाहर सिंह के 1.5 एकड़, नारायण सिंह के 01 एकड़, सारेम सिंह के 1.5 एकड़, शिवराज सिंह के 01 एकड़ एवं देव प्रसाद के 1.5 एकड़ शासकीय भूमि पर लगे धान की फसल पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार तहसीलदार भैंसमा द्वारा  ग्राम कुकरीचोली के रामकुमार पटेल द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 65/1/क रकबा 01 एकड़ पर अतिक्रमण कर बोए गए धान फसल को जब्त किया गया। जिससे इस धान की बिक्री उपार्जन केंद्र में कृषको के पंजीकृत खाते से नहीं हो पाए।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत...

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories