रायपुर : मुख्यमंत्री आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में केंद्रीय गृह मंत्री को कराएंगे अवगत

              • शांति और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर करेंगे चर्चा

              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नॉर्थ ब्लॉक दोपहर में 3.30 बजे मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे और इन क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री साय राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही, राज्य में सुरक्षा बलों के समन्वय और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ाने और वहां शांति स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

                              बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया...

                              रायपुर : 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

                              प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल...

                              Related Articles

                              Popular Categories