रायपुर : तेलंगाना से लाया जा रहा 470 क्विंटल अवैध धान जब्त

              रायपुर: राजनांदगांव जिले की अंतर्राज्जीय जांच चौकी पाटेकोहरा में  470 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना राज्य से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। पाटेकोहरा जांच चौकी में खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो ट्रकों में 470 क्विंटल धान पाए जाने पर जब इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना से लाया जा रहा है। खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि टीम ने दोनों ट्रकों में लोड धान को जब्त कर पुलिस चौकी चिचोला की सुपुर्दगी में दे दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से परिवहन कर धान को सरायपाली और रायपुर ले जाया जा रहा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : नचनिया जलाशय के विकास कार्यों के लिए 3.91 करोड़ रुपए स्वीकृत

                              101 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई सुविधारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories