रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया

              • पर्वतारोही निशा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची छोटी किलीमंजारो पर्वत को फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता रिक्शा-चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निशा यादव को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की हर एक बेटी का सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पहाड़ों के बीच बसाहट तक पहुँची नई उम्मीद, जामभाठा-सोनारी में बनी पक्की सड़क

                              विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का आवागमन हुआ आसानरायपुर (BCC...

                              रायपुर : कोटपा अधिनियम के तहत 20 फर्मों पर चालानी कार्रवाई

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य...

                              रायपुर : बिहान के सहारे बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड...

                              Related Articles

                              Popular Categories