रायपुर : मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक सोनी ने की सौजन्य मुलाकात

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व तथा उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              रायपुर : 18 किलोग्राम गांजा एवं एक ट्रक जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद जिले में आबकारी विभाग...

                              रायपुर : मदिरा दुकान राजदीप इंटरप्राइजेस के प्रबंधक को नोटिस

                              प्रतिबंधित बीयर के विक्रय के मामले में आबकारी विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories