KORBA : भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोरबा से सीधे कोलकाता, प्रयागराज हेतु नई ट्रेन सहित बंद हुई ट्रेनों को पुनः चालू किए जाने की रखी मांग

            • केंद्रीय रेल राज्य मंत्री माननीय श्री वी सोमन्ना को सौंपा ज्ञापन

            कोरबा (BCC NEWS 24): केंद्रीय रेल राज्य मंत्री माननीय श्री वी सोमन्ना आज कोरबा पहुंचे । कोरबा रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं अन्य ने उनका जोरदार स्वागत किया । केंद्रीय राज्य मंत्री रात्रि विश्राम हेतु एनटीपीसी के कावेरी गेस्ट हाउस पहुंचे । गेस्ट हाउस पहुंचने पर भी भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता वहां उपस्थित थे, उन्होंने उनका माला पहनाकर स्वागत किया । केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से अपनी मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कोरबा से कोलकाता एवं प्रयागराज हेतु सीधी रेल सुविधा की मांग हेतु एक ज्ञापन सौंपा, साथ ही साथ कोरबा से बंद पड़ी कई ट्रेनों के संबंध में भी उनका ध्यान अवगत कराते हुए उन्होंने अन्य एक ज्ञापन भी सौंपा ।

            भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि कोरबा से रेलवे को काफी बड़ी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होती है किंतु यहां पर यात्री सुविधाओं का अभाव है, इस विषय पर उन्होंने रेलवे राज्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया तथा उम्मीद व्यक्त की, कि आने वाले समय में नई ट्रेनों के कोरबा से सीधे चलने का मार्ग भी प्रशस्त होगा साथ ही साथ यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी । ज्ञापन सौंपते समय भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह के साथ जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, आईटी सेल संयोजक नवदीप नंदा, सोशल मीडिया संयोजक अजय चंद्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories