रायपुर : महतारी वंदन योजना से लीला धु्रव को मिली आर्थिक स्थिरता

        रायपुर: महासमुंद जिले के ग्राम बेमचा निवासी श्रीमती लीला धु्रव आज बहुत खुशी से अपना जीवन चला रही है। 10 वर्ष पूर्व श्रीमती धु्रव के पति के गुजर जाने से व्यक्तिगत तौर पर असहाय हो गई थीं। अपनी बेटियों के विवाह के लिए उन्हें अपने खेत भी बेचना पड़ गया था। जिससे उनके आय का जरिया लगभग खत्म हो गया था। बड़ी मुश्किल से वो अपनी दो वक्त की रोटी जुटा पाती थी। परन्तु महतारी वंदन योजना के तहत मार्च महीने से उनके बैंक खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपए मिलने लग गया। जिससे अब उन्हें खर्चे के लिए दूसरों का मुंह नहीं ताकना पड़ता है। छोटी-मोटी स्वास्थ्यगत समस्याओं के लिए भी पैसे लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

        महतारी वंदन योजना से उनको आर्थिक स्थिरता मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम महिलाओं के लिए यह योजना का मील का पत्थर साबित हो रही है। उक्त योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा है। इससे वह प्रसन्नचित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पा रही है। गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के शिविरों में नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ

                बलरामपुर और बेलकोना में आवेदनों का निराकरण, आवास अनुज्ञा...

                Related Articles

                Popular Categories