KORBA : सविधान रक्षक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में घंटाघर चौक के पास डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा के सामने सविधान रक्षक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी भारत के सामाजिक ताने-बाने के लिए एक गंभीर खतरा है। इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे संविधान के निहित संदेश है। यह एक ऐसा विचार है, जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकबद्ध करता है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में दो विचार धाराएं हैं, एक जो संविधान की रक्षा करती है तथा समानता और एकता की बात करती है, जोड़ने का बात करती है और दूसरी विचारधारा संविधान को नष्ट करने की काम कर रही, संविधान को कमजोर बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

          पूर्व विधायक मरवाही के के ध्रुव ने संविधान रक्षक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी डॉ. बी. आर. अम्बेड़कर, महात्मा गांधी और भारत के लोगों के सविधान को नष्ट करने या कमजोर करने के किसी भी प्रयास को सफल नही होने देगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द प्रताप जायसवाल ने संविधान रक्षक सभा में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूछा कि मोहब्बत या नफरत में से आप लोगों को क्या चाहिए। एक ओर हमारी कांग्रेस पार्टी देश में मोहब्बत और भाई-चारा की बात करती हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे ही देश में हमारे अपनों के बीच नफरत फैलाने की बात करती है।

          संविधान रक्षक सम्मेलन को पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सभापति श्यामसुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष, दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, उषा तिवारी, ए.डी जोशी, पुष्पा पात्रे, प्रदीप पुरायणे, नारायण कुर्रे, गजानंद साहू, रवि खुंटे, एफ डी मानिकपुरी, मुकेश राठौर, नत्थुराम यादव, राजेन्द्र सिंह ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के शुरूवात में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया, याद किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया तथा आभार महापौर राजकिशोर प्रसाद ने किया व्यक्त किया।

          इस अवसर पर पार्षद पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, देवी दयाल सोनी, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, गंगाराम भारद्वाज, बसंत चंद्रा, पूर्व पार्षद मनकराम साहू, रामगोपाल यादव, रूपा मिश्रा, सनीष कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन लाल सहिस, कुंज बिहारी साहू, गौरी चौहान, सीमा उपाध्याय, शशी अग्रवाल, माधुरी धु्रव, गीता महंत, शांता मंडावे, रामकुमार राठौर, अमीत सोनी, राजेश यादव, शहनाज खान, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, छत्रपाल कुर्रे, अनवर रजा, नेहाल खान, शहनाज खान, शुभम विश्वकर्मा, विनय कुमार, सीमा कुर्रे, प्रकाश महंत, देव जायसवाल, रामकुमार कंवर, आशीष गुप्ता, देवकिरण सिंह, टिंकी महंत, त्रिवेणी मिरी, प्रियंका, मन्दोदरी, द्रोपती तिवारी, श्यामा बाई, विरेन्द्र चंदन, गणेश बघेल, अमित सिंह, मेहताब अली, मो. युनुस, शेख जावेद, सुकृत दास महंत, रेवाराम चन्द्रवंशी, ज्ञानचंद राठौर, लखन लहरे, मनमोहन राठौर, संगीता जांगड़े, धनंजय, बबलु कुमार, कमल किशोर, मो. हाईन मेमन, संतोष देवांगन, संतोष सुर्या, सहस कौशिल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories