KORBA : पीएम आवास के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया हेतु समय सारिणी निर्धारित

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला पंचायत – कोरबा में जिला स्तर के जिला समन्वयक – 01 पद, सहायक अभियंता – 01 पद, सहायक प्रोग्रामर – 01 पद, लेखापाल-01 पद, सहायक ग्रेड 03 – 01 पद तथा जनपद स्तर के विकासखण्ड समन्वयक दृ 04 पद एवं तकनीकी सहायक-04 पद के स्वीकृत संविदा रिक्त पदों कि पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत पुनः संशोधित दावा आपत्ति पात्र / अपात्र अभ्यर्थियों की संशोधित सूची प्रकाशित कर दिनांक 09 दिसम्बर 2024 तक दावा-आपत्ति सायं 5रू00 बजे तक आमंत्रित किये गये थे। उपरोक्त संविदा पद पूर्ति हेतु चयन समिति द्वारा भर्ती प्रक्रिया की समय सारणी निर्धारित किए  जाने के पश्चात् कौशल परीक्षा का समय सारणी का प्रकाशन किया गया है। जिसके अंतर्गत 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2024 तक पदवार कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  जिला समन्वयक/ सहायक अभियंता का 16 दिसम्बर को कौशल परीक्षा आयोजित होगी।

        सबेरे 11 से 12 बजे के मध्य जिला समन्वयक, 12रू30 से 01रू30 बजे सहायक अभियंता का कौशल परीक्षा एवं 2 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा। इसी प्रकार 17 दिसम्बर को  विकासखण्ड समन्वयक का सबेरे 11 से 12 बजे कौशल परीक्षा व 1 बजे साक्षात्कार, 19 दिसम्बर को तकनीकी सहायक का 11 से 12 बजे कौशल परीक्षा व 1 बजे साक्षात्कार एवं 20 दिसम्बर को सहायक प्रोग्रामर/लेखापाल/सहायक ग्रेड 03 का कौशल परीक्षा व साक्षात्कार होगा। जिसमें सबेरे 11 से 12 बजे के मध्य सहायक प्रोग्रामर का कौशल परीक्षा, 12रू30 बजे साक्षात्कार  एवं 1 बजे सहायक ग्रेड 03 व लेखापाल का कौशल परीक्षा आयोजित होगा। समय-सारणी तथा विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिले की वेब साईटwww.korba.gov.in पद का विजिट कर अवलोकन कर सकते है एवं डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही जिला पंचायत कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के कर्मचारी के मोबाइल नम्बर 9827107770 से सम्पर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : माह सितंबर में 70 लाख राशनकार्डधारियों ने उठाया 21.92 लाख क्विंटल चावल

                14,186 उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण जारीराज्य स्तर...

                रायपुर : मुख्यमंत्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

                युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे.रायपुर (BCC...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं नवाचारी विचार : राज्यपाल डेका

                कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप...

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                Related Articles

                Popular Categories