KORBA : महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया

              कोरबा (BCC NEWS 24): भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के विरोध में आज मुड़ापार बाजार के पास महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के विरोध में चरणबद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी मुख्यमंत्री अपने ही आदिवासी समाज को न्याय नही दिला पाए, आज आदिवासियों का आशियाना, जमीन, खेती, जंगल को, हसदेव अरण्य को उजाड़ दिया गया, विरोध करने पर उन निहत्थे आदिवासियों को मारा गया, उन पर धाराएं लगा दी गई। इसके बाद भी सुशासन है तो ये सुशासन केवल भाजपा के लिए हैं न कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी, अनुसूचित जाति, मजदूर, गरीब, महिला के लिए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार दिल्ली से संचालित है, आज विष्णुदेव साय कोई भी निर्णय नही ले सकते केवल तामीली अधिकारी बन कर रह गए है।

              महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। शराबियों को सभी सुविधाएं दी जा रही है, घर पहुंच सेवा के द्वारा शराबियों को दारू दी जा रही है। ये भाजपा का रामराज्य है, ये सरकार हर दृष्टि से असफल है। महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि भाजपा विज्ञापन की सरकार है। किसानों से जो वादे किए आज किसान अपने धान लेकर भटक रहे है। एक मुश्त पैसे देने की बात करने वाले 3100 रुपए कि रसीद काट रहे है और 2300 रुपए पेमेंट कर रहे है, शेष राशि कब मिलेगी कि नहीं राम जाने। बांकी मोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम मनहर ने भाजपा सरकार के एक साल के विफलताओं को बताते हुए कहा कि बलौदा बाजार अग्निकांड, लोहारीडीह हत्याकांड, बलरामपुर हादसा, हसदेव जंगल कटाई आदि मामले भाजपा सरकार के सफलता की सच्चाई है।

              आयोजित कार्यक्रम को शशीलता पाण्डेय, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी धु्रव, हमीदुन, रेशमा बेगम, छतबाई चौहान, अनीता तिवारी, जमुना राठौर, पूजा महंत, टिंकी महंत, योगिता चौहान, रितु महंत, सावित्री पाण्डेय, आरती बिंझवार, सकिला बेगम, आरफा बेगम, देवकीनंदन सिंह, सुनीता यादव, श्याम बाई खुंटे, शशी सारथी, त्रिवेणी मिरी, नीरा मोदी, निशांत, बबीता आदिले, आंगन बाई, संजीदा बेगम, सारौ बाई, निर्मला चौहान, ईशा चौहान, प्रमिला यादव, ललिता यादव, फरीदा बेगम, रजिया बेगम, संगन, जैतुन निशा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कुसुम द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रीन एनेस्थीसिया : सिम्स में इलाज के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories