Tuesday, February 17, 2026

              अमेरिका: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन को बनाया AI पॉलिसी एडवाइजर

              वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को भारतीय मूल के बिजनेसमैन और वेंचर कैपिटलिस्ट श्रीराम कृष्णन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर व्हाइट हाउस का सीनियर पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया है।

              ट्रम्प ने इस नियुक्ति को लेकर X पर लिखा- डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए श्रीराम कृष्णन AI में अमेरिका को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे। इसके साथ ही वो साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर राष्ट्रपति की एडवाइजरी काउंसिल के साथ काम करते हुए सरकार की AI पॉलिसी मेकिंग में मदद करेंगे।

              कृष्णन ने इसे लेकर कहा-

              मैं अपने देश की सेवा करने और डेविड सैक्स के साथ मिलकर काम करते हुए AI में अमेरिका की लीडरशिप बनाए रखने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

              श्रीराम कृष्णन का इंटरेस्ट कंज्यूमर टेक और क्रिप्टो में रहा है। इसके अलावा उन्हें स्टोरी टेलिंग का भी शौक है।

              श्रीराम कृष्णन का इंटरेस्ट कंज्यूमर टेक और क्रिप्टो में रहा है। इसके अलावा उन्हें स्टोरी टेलिंग का भी शौक है।

              कृष्णन ने माइक्रोसॉफ्ट से की करियर की शुरुआत चेन्नई के रहने वाले कृष्णन पेशे से इंजीनियर हैं। वर्तमान में वह एंद्रीसेन होरीवित्ज नाम की वेंचर कैपिटल फर्म में पार्टनर हैं। इस कंपनी को a16z के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहली नौकरी 2007 में माइक्रोसॉफ्ट में विजुअल स्टूडियो के प्रोग्राम मैनेजर से शुरू की थी। इसके बाद वो 2013 में फेसबुक से जुड़े। यहां उन्होंने प्रोडक्ट/बिजनेस स्ट्रैटजी समेत कई अहम पदों पर 2016 तक काम किया। कृष्णन ने स्नैपचैट के साथ भी काम किया, यहां पर उन्होंने कंपनी का IPO आने से पहले एड टेक प्लेटफॉर्म बनाया था।

              सिलिकॉन वैली की टॉप कंपनियों में काम करने के बाद श्रीराम कृष्णन 2017 में ट्विटर से जुड़े। यहां कोर कंज्यूमर प्रोडक्ट टीम को लीड किया। इस दौरान वो ट्विटर यूजर ग्रोथ में 20% का इजाफा करने में सफल रहे। उन्हें ट्विटर के होम टाइमलाइन, नए यूजर के एक्सपीरिएंस, सर्च, डिस्कवरी और ऑडियंस ग्रोथ जैसे अहम काम करने थे। वह 2019 तक ट्विटर से जुड़े रहे है और होम पेज को नए सिरे से लॉन्च किया।

              मस्क को दिया था ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन का सुझाव इसके साथ ही वह याहू कंपनी में में भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रह चुके हैं। साथ ही बिट्स्की, होपिन और पॉलीवर्क जैसी कई कंपनियों के बोर्ड में रहे हैं। 2021 में उन्होंने एंद्रीसेन होरीवित्ज को जॉइन किया। यह क्लब हाउस में एक मेजर इंवेस्टर हैं। क्लब हाउस एक सोशल ऑडियो एप है जिसे 2020 में जारी किया गया था।

              इलॉन मस्क को ब्लू-टिक के बदले पैसे लेने का सुझाव श्रीराम कृष्णन ने ही दिया था। मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद इसके नए सेटअप में श्रीराम कृष्णन ने अहम रोल निभाया था।

              ट्रम्प ने भारतीय मूल के लोगों को दी कई अहम जिम्मेदारी डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार में भारतीय मूल के लोगों को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई है। इनमें विवेक रामास्वामी, कश्यप काश पटेल और जय भट्टाचार्या के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा अमेरिका के वाइस प्रेजिडेंट बनने जा रहे JD वांस की पत्नी ऊषा वांस भी भारतीय मूल की हैं। इसका मतलब है कि जल्द ही वो सेकेंड लेडी ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स होंगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories